पुलिस ने दावा किया था कि समीर खान उर्फ अबू सूफियान का नाम मौके से गिरफ्तार आरोपी 13 युवतियों व सात पुरुषों से पूछताछ में आया था। वह उन चार स्पा सेंटरों में से एक का संचालन करता था, जहां देह व्यापार चल रहा था।
सिविल लाइंस में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालन करने वाले गिरोह के सरगना समीर खान को 49 दिनाें बाद भी नहीं पकड़ा जा सका है। हाल यह है कि पुलिस अब तक उसके खिलाफ वारंट भी नहीं जारी करा सकी है। जबकि उसकी ओर से एफआईआर निरस्त करने की मांग को लेकर याचिका भी दाखिल की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दावा किया था कि समीर खान उर्फ अबू सूफियान का नाम मौके से गिरफ्तार आरोपी 13 युवतियों व सात पुरुषों से पूछताछ में आया था। वह उन चार स्पा सेंटरों में से एक का संचालन करता था, जहां देह व्यापार चल रहा था। उस पर देह व्यापार के साथ-साथ विदेशी महिला को चोरी छिपे नियमविरुद्ध तरीके से अपने स्पा सेंटर में नौकरी पर रखने का भी आरोप है।
फॉरेनर्स एक्ट की धारा के तहत भी उसे आरोपी बनाया गया है। खुलासे के बाद से अब तक 49 दिन बीत चुके हैं लेकिन लगातार फरार होने के बाद भी उसका गैरजमानती वारंट नहीं जारी कराया जा सका। यह हाल तब है जबकि उसकी तलाश में एसओजी को भी लगाया गया है। उधर पुलिस का यही कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है।