फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कमरे में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट

Sun, 20 Oct 2024 12:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्नलगंज का रहने वाला संदीप साहू (20) पुत्र जय प्रकाश साहू दुकानों पर बिस्कुट और ब्रेड सप्लाई करने का कार्य करता था। शनिवार की देर रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह मां जब उसको जगाने पहुंची तो शव फंदे से लटकता देखकर सन्न रह गई।
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज में एक युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। सुबह मां जब जगाने गई तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे से उतरवाया। कमरे की छानबीन में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


कर्नलगंज का रहने वाला संदीप साहू (20) पुत्र जय प्रकाश साहू दुकानों पर बिस्कुट और ब्रेड सप्लाई करने का कार्य करता था। शनिवार की देर रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह मां जब उसको जगाने पहुंची तो शव फंदे से लटकता देखकर सन्न रह गई। चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। परिवार के लोग भी घटना के बारे में कुछ बता नहीं पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें