फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में पैसा नहीं, ठंड में भटकते रहे लोग

Fri, 09 Dec 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 नोट बंदी के महीने भर बाद भी बैंकों में पैसे की कमी दूर नहीं हो सकी। वेतन जारी होने के बाद बैंकों में उमड़ी भीड़ के कारण कैश की लगातार कमी बनी है। लोग कड़ाके की ठंड में बैंकों एवं एटीएम में लाइन में लगे रहे, इसके बाद भी पैसा नहीं मिला। पैसा नहीं मिलने से अब लोगों का गुस्सा बैंक कर्मियों पर उतर रहा है। लोगों ने बैंक वालों से नोकझोक की।
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में कैश होने के कारण लोगों को दो हजार का भुगतान किया गया। यह पैसा भी 12 बजे तक खत्म हो गया। पैसा खत्म होने से ग्राहकों को परेशान होना पड़ा। इलाहाबाद बैंक में भी पैसे केलिए बैंक खुलने से पहले ही लाइन लग गई थी। लोगों को दो हजार का भुगतान किया गया परंतु वहां भी कैश की कमी बनी रही। पैसे केलिए खाता धारकों को भी भटकना पड़ा। बैंक ऑफ बड़ौदा अल्लापुर, सिविल लाइंस, टैगोर टाउन सहित अन्य शाखाओं में भी कैश नहीं मिला। एटीएम में भी पैसे के लिए लोग भटकते रहे, शहर के अधिकांश एटीएम में ताला ही लटका मिला। पैसे केलिए एचडीएफसी बैंक, एसबीआई मुख्य शाखा सहित कई एटीएम में पैसे केलिए लोग एटीएम की कतार में परेशान दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें