फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में छात्रा की मौत का मामला : हाईकोर्ट ने कहा- सही विवेचना न होने से सिर्फ साढ़े छह प्रतिशत मामलों में होती है सजा

Thu, 16 Sep 2021 10:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोर्ट ने कहा कि पुलिस आरोपी से असलहे बरामद नहीं करती, प्लांट करती है। बैलेस्टिक जांच रिपोर्ट में असलहे से फायर के साक्ष्य नहीं मिलने से आरोपी बरी हो जाते हैं। विवेचना निष्पक्ष होनी चाहिए। खून की फोरेंसिक जांच में देरी होती है। जिससे वांछित परिणाम नहीं मिलते। इसीलिए अपराधियों में भय नहीं है।
विज्ञापन
allahabad high court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में छात्रा की खुदकुशी के मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पुलिस के विवेचना के तरीकों पर कई सवाल उठाए। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भंडारी ने डीजीपी मुकुल गोयल से कहा विवेचना सही न होने के कारण भारत में अपराधों में सजा की दर मात्र 6.5 फीसदी है। जबकि कई देशों में 85 फीसदी केस में सजा मिल रही है।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि पुलिस आरोपी से असलहे बरामद नहीं करती, प्लांट करती है। बैलेस्टिक जांच रिपोर्ट में असलहे से फायर के साक्ष्य नहीं मिलने से आरोपी बरी हो जाते हैं। विवेचना निष्पक्ष होनी चाहिए। खून की फोरेंसिक जांच में देरी होती है। जिससे वांछित परिणाम नहीं मिलते। इसीलिए अपराधियों में भय नहीं है।

अपराध करने वाले जमानत पर रिहा होकर स्वतंत्र घूमते हैं। सोचते हैं अपराध करो, कुछ नहीं होगा। इस मामले में भी नामित आरोपियों को अभिरक्षा में नहीं लिया गया। जब कि कार्रवाई होनी चाहिए थी। कोर्ट ने कहा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 173 मे स्पष्ट है कि अपराध की विवेचना दो माह में पूरी कर ली जाए। किंतु इसका पालन नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें