फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता : विधानसभा चुनाव के पहले सभी कर्मचारियों के लिए कोविड की दोनों वैक्सीन जरूरी 

Thu, 16 Sep 2021 10:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डीएम द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली व मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश ने निर्देश दिया है कि निर्वाचन के दृष्टिगत जिले के सभी विभागों  में काम करने वाले अफसरों व कर्मचारियों की डबल डोज वैक्सीनेशन कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच अप्रैल माह में हुए पंचायत चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों की मौत को देखतेे हुए जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के लिए खास तैयारी की है। प्रशासन ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कर्मचारियों के लिए कोविड की दोनों वैक्सीन अनिवार्य कर दी है। इस संबंध में जिलाधिकारी प्रयागराज ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर ऐसे कर्मचारियों की सूची तलब की है जिन्होंने अब तक कोविड वैक्सीन की दोनों डोज नहीं ली है।
विज्ञापन


डीएम द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली व मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश ने निर्देश दिया है कि निर्वाचन के दृष्टिगत जिले के सभी विभागों  में काम करने वाले अफसरों व कर्मचारियों की डबल डोज वैक्सीनेशन कराना अनिवार्य है। इसे प्राथमिकता दी जाए।  जिन कर्मचारियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली है, उनका पूरा ब्योरा सीएमओ को दिया जाए। सीएमओ माइक्रोप्लान तैयार कर विभागवार वैक्सीनेशन सेंटर बनवाकर टीकाकरण सुनिश्चित कराएंगे। बता दें कि पंचायत चुनाव में जिन कर्मचारियों की मौत हुई उसमें से 60 कर्मचारियों का ब्यौरा मुआवजे के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें