बिजनेस डील तय होने की बात कहकर मांगे थे रुपये
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे अभिषेक गुप्ता की इकावो एग्रो डेली प्रा. लि. नाम से कंपनी है। एफआईआर में कंपनी में बतौर अकाउंटेंट कार्यरत रितेश श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज आया। इसमें कंपनी के डायरेक्टर अभिषेक की प्रोफाइल फोटो लगी थी। कंपनी के अकाउंट व आवश्यक मीटिंग से संबंधित जानकारी मांगने पर डिटेल भेज दी गई। बिजनेस डील फाइनल होने की बात कहकर बैंक खाता नंबर भेजा और क्लाइंट को पैसा भेजने को कहा था।
फर्जी दस्तावेज पर खाता खुलने की आशंका
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इन सभी राशियों के ट्रांजक्शन के बाद ठग को यूटीआर नंबर भेज दिया। शाम को जब अभिषेक से बात हुई तो उन्होंने मैसेज भेजने से इन्कार किया।
जांच में पता चला है कि इन खातों को फर्जी दस्तावेजों से खोला गया है। बताया गया कि साइबर पुलिस की एक टीम जल्द ही इन ब्रांचों में जाएगी। ताकि, इन खातों के बारे में पूरी असलियत सामने आ सके।
इन-इन के नाम से ट्रांसफर हुआ पैसा
- 68 लाख रुपये गैलेक्सी इलेक्ट्रॉनिक्स (एक्सिस बैंक) कोलकाता
- 65 लाख रुपये ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईसीआईसीआई बैंक) बरेली
- 75 लाख रुपये पीआर ग्लोबलाइजेशन ट्रेडिंग ओपीसी प्रा. लि. (यूको बैंक) दार्जिलिंग सिलीगुड़ी