फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! पूरे प्रयागराज में दबे पांव बढ़ रहा कोरोना, क्वारंटीन लोग भी हो रहे संक्रमित

Sat, 16 May 2020 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
nurse
विज्ञापन
शहर में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पैसिव क्वारंटीन में रहने वाले लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक पॉजिटिव आई नर्स कोरोना वार्ड नंबर सात में ड्यूटी कर रही थी। वह पैसिव क्वारंटीन में थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इसी प्रकार कालिंदीपुरम स्थित इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में तैनात संक्त्रस्मितों के स्वाब का सैंपल लेने वाले दारागंज के लैब टेक्नीशियन भी वह पैसिव क्वांटीन में था। कहा जा रहा है कि वह कभी-कभी घर भी चला जाता था। इससे संक्रमण के फैलने की संभावना बनी हुई है। उसके घर के दर्जन भर लोगों को क्वारंटीन किया गया है। 

कोरोना की चपेट में सैदाबाद पुरानी बाजार के ग्राम प्रधान के पति भी इसकी जद में आ गया है। हालांकि उसके बीमारी की जद में आने की स्पष्ट वजह पता नहीं चल सकी है। सैदाबाद स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक की ओर से कहा जा रहा है कि वह कुछ दिन पूर्व मुंबई से आए कोरोना पॉजिटिव युवक के घर गया था। हालांकि कोरोना पॉजिटिव युवक बृहस्पतिवार को ठीक होकर घर जा चुका है।
विज्ञापन


उधर, उतरांव के टिकरी गांव और प्रतापपुर के ग्राम पंचायत बाबूपुर बेलवा के बीरापुर मजरा में पांच दिन पहले मुंबई से आए दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। टिकरी गांव का युवक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन था, जबकि बीरापुर मजरे का युवक एक दिन अपने घर पर रुका था। दोनों को जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत हुई तो दोनों इलाकों के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों ने कालिंदीपुरम भेजकर जांच कराई।

दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोटवां-बनी भेज दिया गया। टिकरी गांव के परिजनों को होम क्वारंटीन में रखा गया है, जबकि प्रतापपुर के बाबूपुर गांव कोरोना पॉजिटिव युवक के माता-पिता, पत्नी, भाई और बच्चों के साथ परिवार के 12 लोगों को कालिंदीपुरम ले जाया गया है। सैदाबाद प्रधानपति के परिवार के 12 लोगों को भी कालिंदीपुरम स्थित क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया है और संपर्क में आने वाले 18 लोगों होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें