बरौत में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार का दृश्य।
- फोटो : Archive
हंडिया थाना क्षेत्र के रसार-भीटी स्थित नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर बुधवार तड़के सड़क हादसे में कार सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी उपरदहां भेजते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार भोर करीब 3:30 बजे नेशनल हाईवे के रसार-भीटी ओवरब्रिज पर बैंगन से लदी एक बोलेरो पिकअप पहले से खड़ी थी। इसी दौरान वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पिकअप के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए।
हादसे में कानपुर निवासी कार सवार 25 वर्षीय सिमरन गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कोमल गौतम, स्वैपलिन गौतम, दीपक और संचित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपरदहां भिजवाया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।