पानी टंकी फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार की भोर अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़ते हुए लटक गई। हालांकि, इससे कोई हताहत नहीं हुआ। कार पर सवार दो लोग भाग निकले। बाद में कार को टोचन कर निकाला गया। कार को पुलिस खुल्दाबाद थाने ले गई।
बताया जा रहा है कि यह कार अंकित वर्मा नाम से परिवहन विभाग में रजिस्टर्ड है। गाड़ी पर वायु सेना लिखा हुआ। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि गाड़ी किसी वायुसेना के कर्मचारी की है।
खुल्दाबाद पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की भोर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पानी टंकी फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे लटक गई। कार में बैठे दो लोग पुलिस आने से पहले ही भाग निकले।
फ्लाईओवर की रेलिंग टूट गई और कार का बोनट भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी मिलने के बाद यातायात पुलिस ने किसी तरह टोचन करके कार को निकाला गया। खुल्दाबाद पुलिस उसे उठा ले गई। पुलिस के मुताबिक कार मालिक का पता लगाया जा रहा है।