फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईओएस से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थी यूपीटीईटी के िलए अर्ह

Fri, 08 Jan 2021 09:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
NIOS, D.El.Ed
विज्ञापन
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से  डीएलएड करने वाले देश भर के14 लाख एवं प्रदेश के डेढ़ लाख अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। एनआईओएस से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थी अब उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) एवं प्रदेश सरकार की शिक्षक भर्ती में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


एनसीटीई ने डीएलएड करने वालों को टीईटी पास होने पर शिक्षक भर्ती में शामिल हो सकेंगे। केंद्र सरकार की ओर से देश भर के निजी विद्यालयों में काम करने वाले अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए एनआईओएस की ओर से डीएलएड का प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण के बाद एनसीटीई ने एनआईओएस से डीएलएड करने वालों को मान्यता देने से मना कर दिया।

पटना हाईकोर्ट की ओर से डीएलएड कोर्स को मान्य किए जाने के बाद एनसीटीई ने पूरे देश में डीएलएड को मान्य कर दिया। एनसीटीई के उप सचिव टी प्रीतम सिंह की ओर से भेजे गए पत्र में एनआईओएस से डीएलएड करने वालों को शिक्षक भर्ती एवं शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल करने को कहा है। डीएलएड करने वाले प्रशिक्षुओं को अब प्रदेश सरकार की ओर से जारी होने वाली शिक्षक भर्ती एवं शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें