फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में घंटों चलीं गोलियां, कई महिलाएं घायल, गांव में फोर्स तैनात

Sat, 30 May 2020 01:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
क्राइम की खबरें
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के मनेहू गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इसमें कई महिलाएं गोली लगने से घायल हो गई हैं। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। इलाके की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


बताया जाता है गांव में पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था।  वर्चस्व को लेकर शनिवार के सुबह तकरीबन दस बजे दोनों पक्ष तमंचे लहराते हुए आमने सामने हो गए। कहासुनी व गाली गलौज के बाद बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्षों की बीच गोलियां तडतड़ाने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार करीब घंटे भर तक दोनों तरफ से फायरिंग हुई है।

विज्ञापन

पिस्टल
सैकड़ों राउंड गोलियां चलने से जहां गांव में सन्नाटा फैल गया वहीं बीच बचाव को दौड़ीं महिलाओं को गोली लग गई। सूचना पर पहुंचे दल बल के साथ जेठवारा थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने घायल महिलाओं को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजने के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई जगह दबश दी।

घटना के बाद आरोपी भागने में सफल रहे। फिलहाल मामला चाहे जो भी हो यदि समय रहते पुलिस न चेती तो वर्चस्व की चल रही इस जंग में बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। इस संदर्भ में प्रभारी थाना अध्यक्ष जेठवारा मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गोली चलाने वाले लोग अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। इन लोगों के खिलाफ थाने के अलावा कई थानो में  भी मुकदमे दर्ज हैं।घायलों को अस्पताल भेज दिया गया, एहितियातन मौके पर पुलिस बल मौजूद है। अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नही मिली है!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें