यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में होगा। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में नंदी ने बताया कि तमिलनाडु की राजलक्ष्मी देश की पहली ऐसी बाइक राइडर हैं जो अब तक 68500 किलोमीटर बुलेट चला चुकी हैं। इसी वजह से उन्हें बुलेट रानी कहा जाता है। उधर प्रेसवार्ता में बुलेटरानी ने बताया कि उन्होंने साड़ी पहनकर ही हमेशा बुलेट चलाई है।
वर्ष 2019 में 38000 किलोमीटर बुलेट चलाई। इस दौरान कन्याकुमारी से श्रीनगर के लालचौक तक 5200 किलोमीटर की दूरी भारतीय ध्वज तिरंगा के साथ तय की और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। 9.5 टन के वजन को खींचने वाली वह देश की एक मात्र महिला और दुनिया की दूसरी महिला हैं। बुलेट के अलावा वह ट्रक भी चलाती है। अभी हाल ही में राजलक्ष्मी ने रामेश्वरम से अयोध्या तक 5125 किलोमीटर तक की दूरी ट्रक से तय की।
वह ट्रक से 613 किलो वजनी, 4 फीट हाइट और 3.5 फीट रेडियस का घंटा लेकर पहुंची। इसकी ध्वनि आठ किलोमीटर तक सुनी जा सकती है। राजलक्ष्मी ने अपनी कई अन्य यात्राओं का भी जिक्र किया। कहा कि वह उस राज्य से हैं जहां हिंदी बोलने वालों को घृणा से देखा जाता है। कहा कि उस राज्य से उन्होंने हिंदी में एमए किया। उधर बुलेट रानी ने आज बारिश से भीगते हुए ट्रक खींचने का सरदार पटेल मार्ग में एक डेमो भी दिया।