भरद्वाज आश्रम के पास मकानों को ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला।
फ्लाइंग क्लब और विमानन अनुसंधान की होगी स्थापना
भारद्वाज आश्रम परिसर के विस्तार के साथ ही अब वहां पर फ्लाइंग क्लब और विमानन अनुसंधान केंद्र की स्थापना भी होगी। विस्तार की जद में आने वाले 37 भवनों पर जल्द बुलडोजर चलेगा। पीडीए पहले ही इन भवनों को तोड़ने का आदेश जारी कर चुका है। जिसके बाद भवन स्वामी पीडीए का चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनको निराशा ही हाथ लगी।
कुंभ 2025 के पहले भारद्वाज मुनि आश्रम के विस्तार को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही थीं। विस्तार के क्षेत्र में आने वाले 37 भवन स्वामियों को पीडीए की तरफ से पिछले साल नवंबर में ही नोटिस जारी किया था। इसमें से कुछ भवन स्वामियों ने अपने दस्तावेज जमा किए थे। इसके बाद भवन स्वामियों पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटकने लगी। लूकरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में आश्रम के पास ही फ्लाइंग क्लब और विमानन अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जाने की घोषणा की थी।
भरद्वाज आश्रम के पास मकानों को ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला।
भरद्वाज आश्रम के पास मकानों को ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर।