prayagraj news : ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का बंगला ढहाता प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) का बुलडोजर।
- फोटो : prayagraj
2009 में हो चुका है कुर्क
विजय मिश्र केजिस मकान पर बृहस्पतिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई, वह पहले ही सील किया जा चुका है। 2009 बसपा शासनकाल में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत इसे कुर्क कर सील किया था। आरोप है कि 2012 में सपा सरकार बनने के बाद विजय मिश्र ने दबंगई के बल पर सील तोड़कर दोबारा कब्जा कर लिया। हालांकि 2017 में भाजपा सरकार बनने केबाद एक बार फिर इस मकान को सील किया गया। इस मामले में उसके खिलाफ जार्जटाउन थाने में सरकारी सील तोड़ने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।