Prayagraj News : धूमनगंज में दो बच्चों के गंगा में डूबने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
घंटे भर की मशक्कत के बाद खोजा जा सका शवकरीब एक घंटे बाद जल पुलिस के जवान पहुंचे और फिर दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद पहले निर्मल और फिर कुछ देर बाद आयुष को बाहर निकाल लिया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। धूमनगंज एसओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। ऐसे में लिखापढ़ी के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
Prayagraj News : धूमनगंज में दो बच्चों के नदी में डूबने के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
मौसेरे भाई को बचाने में डूबे
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों भाई अपने मौसेरे भाई अमन(5) को बचाने के चक्कर में गहराई में जाकर डूब गए। दरअसल चारों बच्चे एक साथ नहा रहे थे तभी अमन गहराई में चला गया। यह देख निर्मल और आयुष उसे बचाने के लिए बढ़े। उन्होंने अमन को तो हाथ पकड़कर बाहर निकाल लिया लेकिन खुद गहराई में चले गए और देखते ही देखते नदी में डूब गए। घटना के बाद अमन व उसका भाई गुड्डू भी सदमे में दिखे।