प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों-महिलाओं ने शुक्रवार की शाम दरभंगा कॉलोनी स्थित तुलस्यानी इन्क्लेव में जागरूकता अभियान केतहत रिकार्डतोड़ मतदान का संदेश दिया। अमर उजाला अपराजिता व निर्वाचन आयोग के स्विप कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने व शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
अपार्टमेंट में अभियान के आखिरी दिन आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विभोर, आयुष सिंह गीत, रुद्रांश राही, अथर्व सिंह, दिमिरा वर्मा, मानविक विक्रम सिंह, अथर्व विक्रम, प्रनिल द्विवेदी, संस्कार, शिवांशु, दिव्यार्थ, सान्वी विभव, विनायक गोयनका, अनिका, शिवि, श्रीजिता अवस्थी, अरनेश, अर्चित, सचिन गोयनका ने तरह-तरह के चित्रों से संदेश दिया। इसी तरह मेहंदी प्रतियोगिता में नम्रता वर्मा, स्वप्निल, रूपालीश्री, अर्चना बाजपेयी, मोनिका गोयनका, आकांक्षा सिंह, मोहिनी अनुराधा जौहरी, नीलम भूषण ने हथेलियों पर वोट फॉर इंडिया के स्लोगन रचाए। संचालन स्विप की अपर्णा बाजपेयी व शिक्षिका वंदना श्रीवास्तव ने किया। शिक्षक मुकेश श्रीवास्तव, कमलाकांत तिवारी उपस्थित थे। हाउसिंह सोसाइटी के अध्यक्ष जीके शुक्ला, केके सिंह, अजय विक्रम सिंह विवेक वर्मा विभास श्रीवास्तव ने शत प्रतिशत मतदान की अपील की।