प्रयागघाट में शिफ्ट हुई ट्रेनों का सितंबर में बदल जाएगा नंबर
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से प्रयागघाट शिफ्ट हुई तीन प्रमुख ट्रेनों का नंबर बदलने जा रहा है। जिन ट्रेनों के नंबर बदले जा रहे हैं उसमें हरिद्वार एक्सप्रेस, सरयू एक्सप्रेस, मनवार संगम एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल है। यह बदलाव सितंबर माह से हो जाएगा। इसके पूर्व सरयू और जौनपुर पैसेंजर के नंबर इसी माह बदल जाएंगे।
दरअसल कुंभ मेले के बाद ही इलाहाबाद जंक्शन से संचालित लखनऊ, फैजाबाद रूट की तमाम ट्रेनें प्रयागघाट शिफ्ट कर दी गई थी। पहले ये ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे के अधीन थी, लेकिन प्रयागघाट शिफ्ट हो जाने के बाद संबंधित ट्रेनों की कंट्रोलिंग उत्तर रेलवे की हो गई। उत्तर रेलवे की कंट्रोलिंग होने के बाद इन ट्रेनों के अब नंबर बदले जा रहे हैं। जिनके नंबर बदले जा रहे हैं उसमें जौनपुर पैसेंजर, हरिद्वार एक्सप्रेस, मनवार संगम एक्सप्रेस, सरयू एक्सप्रेस के नाम शामिल हैं।
ट्रेन का नाम पुराना नंबर नया नंबर प्रभावी तिथि
प्रयागघाट-हरिद्वार 14115 14229 पांच सितंबर
हरिद्वार-प्रयागघाट 14116 14230 छह सितंबर
प्रयागघाट-बस्ती मनवार संगम 14117 14231 सात जून
बस्ती-प्रयागघाट मनवार संगम 14118 14232 सात जून
प्रयागघाट-मनकापुर सरयू 14125 14233 13 मई
मनकापुर-प्रयागघाट सरयू 14126 14234 13 मई
प्रयागघाट-जौनपुर पैसेंजर 54107 54213 13 मई
जौनपुर-प्रयागघाट पैसेंजर 54108 54214 13 मई