फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में युवक पर बम से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज के राजरूपपुर स्थित धूस्सा मोहल्ले में मामूली विवाद में सोनू साहू(26) पर बम से हमला किया गया। वारदात के बाद आरोपी एक खंडहर में जाकर छिप गया लेकिन पुलिस ने उसे दोपहर में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

धुस्सा पेट्रोल पंप के पास रहने वाले सोनू का एक दिन पहले मोहल्ले के ही लालू यादव से विवाद हो गया था। मंगलवार सुबह सोनू घर के पास ही खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान लालू वहां पहुंचा और मारने की नीयत से उस पर बम फेंक दिया। गनीमत रही कि बम सोनू से कुछ दूर जाकर फटा लेकिन छर्रे लगने से वह जख्मी हो गया। उसकी सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकला। जिसके बाद भुक्तभोगी के चाचा आशीष की तहरीर पर धूमनगंज थाने में केस लिखा गया। उधर वारदात के बाद आरोपी मोहल्ले में स्थित खंडहर में जाकर छिप गया। लेकिन तलाश में जुटे राजरूपपुर चौकी प्रभारी राकेश गौतम ने उसे दोपहर में दबोच लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी से बम भी बरामद हुए हैं। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें