फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की अब युवाओं को साधने की तैयारी

Tue, 13 Dec 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, परिवर्तन यात्रा और महिला सम्मेलन के बाद भाजपा का अब युवाओं पर फोकस है। पार्टी जानती है कि  बिना युवाओं के विधानसभा चुनाव जीतना संभव नहीं है। सो लोकसभा चुनाव जैसी कामयाबी दोहराने के लिए बीजेपी इलाहाबाद में 16 दिसंबर को युवा सम्मेलन आयोजित कराने की तैयारी में है। पार्टी नेताओं ने टिकट के दावेदारों से भी कहा है कि युवा सम्मेलन की कामयाबी के लिए वे अपनी पूरी ताकत झोंक दें। 
विज्ञापन


अगस्त माह से ही भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर तमाम आयोजन कराए हैं। तिरंगा यात्रा से शुरुआत के बाद तमाम विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और परिवर्तन यात्रा निकाली गई। इसी कड़ी में जिले की सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों का महिला सम्मेलन भी 11 दिसंबर को कराया गया। पार्टी की ओर से अब युवा सम्मेलन कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। भारत स्काउट गाइड इंटर कालेज में होने वालेे युवा सम्मेलन की पार्टी नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण और भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त भी युवा सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

र्चा है कि युवा सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के सांसद अनुराग ठाकुर भी शामिल होंगे। हालांकि उनके कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं सम्मेलन को को सफल बनाने के लिए विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों ने भी भीड़ जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र  गुप्ता का कहना है कि सम्मेलन में नगर की तीनों विधानसभा क्षेत्र से युवाओं की भागीदारी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें