फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों के साथ स्वाद का भी संगम

Sun, 29 May 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद केकेपी कालेज ग्राउंड में 12 एवं 13 जून को होने वाली भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपाइयों के साथ स्वाद का संगम भी देखने को मिलेगा। दरअसल पीएम मोदी, अमित शाह के साथ विभिन्न राज्यों से आने वाले भाजपा के कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री आदि की आवभगत की जिम्मेदारी स्थानीय नेताओं को दी गई है। इसके लिए यहां 100 से ज्यादा व्यंजन दोनों दिन बनाए जाएंगे। इतना ही नहीं इन्हें बनाने वाले कुक भी बाहरी राज्यों से ही बुलाए जा रहे हैं। स्थानीय नेताओं का दावा है कि इस आयोजन में खानपान की फाइव स्टार होटलों जैसी सुविधा दी जाएगी। या यूं कह लें कि इलाहाबाद में उन्हें शाही खातिरदारी का एहसास कराया जाएगा। 
विज्ञापन

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए इलाहाबाद में तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए यहां स्थानीय नेताओं को भी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें खानपान की जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है। दरअसल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से भाजपा नेता शामिल होने के लिए आ रहे हैं। इसलिए इन नेताओं को उनके स्वाद का भोजन उपलब्ध कराना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कैबिनेट मंत्री वेंकैया नायडू, मनोहर पर्रिकर, अरुण जेटली,  मुख्यमंत्री आनंदी बेन, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज चौहान आदि का जायका खराब न हो इसके लिए संबंधित राज्यों के कुक को भी बुलाया जा रहा है। खाना बनाने वाले लोगों की जिम्मेदारी रहेगी कि वे अपने राज्य के भोजन यहां बनाएं।   सलन गुजरात से आने वाले कुक जहां ढोकला, खांडवी, फाफड़ा, खाखरा, थापला आदि डिश तैयार करेंगे तो साउथ से आने वाले कुछ उत्पम, इडली, डोसा आदि भोजन यहां तैयार करेंगे। भोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे भाजपा नेता विजय मिश्र का कहना है कि नेताओं के खानपान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसलिए हर राज्य के पसंदीदा भोजन यहां बनवाए जाएंगे। दो दिन तक चलने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए अभी तकरीबन 100 तरह के व्यंजन बनाये जाने की तैयारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें