फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश चन्द्र मिश्रा बोले : दलित समाज से घृणा करती है बीजेपी, युवाओं को रोजगार मांगने पर मिलती हैं लाठियां

Fri, 24 Dec 2021 07:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने हाथरस की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि किस तरह रेप पीड़ित एक दलित बेटी केशव को उसके परिवार को नहीं दिया और रात में तीन बजे चोरों की तरह मिट्टी का तेल डलवा कर उसके शरीर को जलाने मौजूदा सरकार ने किया।
विज्ञापन
Prayagraj News : पटेल संस्थान में बसपा की रैली को संबोधित करते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा के मंडलीय महासम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बीजेपी को दलितों से घृणा करने वाली पार्टी बताया। पटेल सेवा संस्थान में हुई जन सभा में सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि बीजेपी और सपा दलित समाज के धुर विरोधी हैं। दोनों पाटियां दलितों को इंसान ही नहीं मानती हैं। हाथरस की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि किस तरह रेप पीड़ित एक दलित बेटी केशव को उसके परिवार को नहीं दिया और रात में तीन बजे चोरों की तरह मिट्टी का तेल डलवा कर उसके शरीर को जलाने मौजूदा सरकार ने किया।

विज्ञापन


इस घटना को देश ही नहीं, पूरी दुनियां ने देखा है। हाथरस की बेटी के आरोपियों को योगी सरकार ने बचाने का कार्य किया। प्रदेश की मौजूदा सरकार का चेहरा सबके सामने आ गया है। मौजूदा सरकार सबको डराने में लगी हुई है, लेकिन दलितों को डराने में इन्हें डर लगता है। क्योकि यह जानते है कि मायावती की जब आएंगी, तो उनको हिसाब देना होगा।

Prayagraj News : पटेल संस्थान में बसपा की रैली को संबोधित करते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र। - फोटो : प्रयागराज
नहीं हुई किसानों की आय दोगुनी
बीजेपी सरकार की खामियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि यह झूठे वादों की सरकार है। इन्होंने कहा था कि वह किसानों की आय दो गुना कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किसानों पर उल्टा तीन काले कानून का बोझ डाल दिया। कानून के विरोध में कई किसानों को अपनी जान गवानी पड़ी। कृषि कानून को विरोध कर रहे किसानों पर इनकी सरकार के मंत्री के समर्थक और परिवार के लोगों ने बेकूसर किसानों को गाड़ी से कुचल दिया। घटना में घायल कई किसान आज भी इलाज करा रहे है।

किसाने झूठ से भरी सरकार का सच अब जान गया है। साढ़े चार सालों में योगी सरकार को गन्ना किसानों की याद नहीं आयी। चुनाव आते ही 25 रुपए गन्ना खरीद का मूल्य बढ़ा दिया। राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी यह सरकार विफल रही है। एनसीआरबी केआंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं उत्तर प्रदेश में है। जहां हर दो घंटे पर महिलाओं के साथ दुराचार होता है।

Prayagraj News : पटेल संस्थान में बसपा की रैली को संबोधित करते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र। - फोटो : प्रयागराज
बीजेपी शासन में महंगाई चरम पर
महंगाई आज अपने चरम पर है। सरकार बनने से पहले बीजेपी ने गृहस्थी चलाने वाली महिलाओं से वादा किया था कि वह महंगाइ कम करेंगे और सब्सिडी में सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, 400 रुपए में बिकने वाला सिलेंडर आज 1000 रुपए से अधिक में बिक रहा है। डीजल और पेट्रोल आज अपने सबसे ज्यादा कीमत पर बिक रहा है। जिसके कारण खाने -पीने से लेकर हर चीज महंगी है। रोजगार केमुद्दे पर निशाना साधते हुए कहा कि दो करोड़ नौकरी देने का वाद करके सरकार बनाने वाली बीजेपी बेरोजगारों को पकौड़ा बेंचने की सलाह देती है। मौजूदा सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान है।
विज्ञापन

Prayagraj News : पटेल संस्थान में बसपा की रैली में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज
विकास नहीं, सिर्फ दिखता है विज्ञापन
सूबे की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि मौजूदा सरकार का विकास सिर्फ विज्ञापनों में दिखता है। जमीन पर कहीं भी विकास नहीं दिखाई देता है। यह अलग बात है कि विकास को दिखाने के लिए योगी सरकार ने अपने विज्ञापन का बजट 300 करोड़ से बढ़ाकर 500 करोड़ कर दिया। उन्हें लगता है कि सिर्फ विज्ञापन दिखाकर ही वह सरकार बना लेंगे।

पांच सालों तक इनको योजनाओं की याद नहीं आयी। सरकार का कार्यकाल पूरा होने को है, इस समय इनको योजनाओं के शिलान्यास की याद आ रही है। कहा कि जनता अब जुमलो की सरकार को पहचान चुकी है। इसलिए बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को जनता पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार जब भी बनती है, प्रदेश में गुंडागर्दी, लूट, हत्या जैसे अपराध बढ़ जाते है। सपा की सरकार में सबसे ज्यादा दंगे होते है। 2012 से 2017 तक प्रदेश में कुल 134 दंगे हुए।

शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच हुआ स्वागत
पटेल सेवा संस्थान में मंडलीय महासम्मेलन केदौरान राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र का स्वागत शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच हुआ। वेद पाठी ब्राम्हणों ने मंत्र पढ़कर उनका स्वागत किया। इसके बाद पार्टी के अलग-अलग नेताओं ने तलवार, गदा, फरसा और स्मृति चिन्ह देकर राष्ट्रीय महासचिव का सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें