फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जनप्रतिनिधियों को भाजपा ने सौंपी एमएलसी चुनाव जितवाने की तैयारी

Mon, 21 Mar 2022 12:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 21 मार्च तक होनी है। प्रत्याशी के नाम की अधिकृत सूची शनिवार की शाम तक आने के बाद पार्टी ने तैयारी तेज कर दी। पार्टी की क्षेत्रीय, जिला एवं महानगर इकाई एक-एक मतदाता से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : एमएलसी चुनाव के संबंध में भाजपा की बैठक हुई। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएलसी चुनाव की तैयारियां भाजपा ने तेज कर दी है। इस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो इसकी जिम्मेदारी सांसद, मेयर, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को सौंपी गई है। चुनाव की रणनीति को लेकर काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा लगातार बैठक भी की जा रही है। इसी क्रम मेें रविवार को भाजपा कार्यालय में भी सांसद एवं अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में एक बैठक हुई। 

विज्ञापन




एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 21 मार्च तक होनी है। प्रत्याशी के नाम की अधिकृत सूची शनिवार की शाम तक आने के बाद पार्टी ने तैयारी तेज कर दी। पार्टी की क्षेत्रीय, जिला एवं महानगर इकाई एक-एक मतदाता से संपर्क कर रहे हैं। प्रदेश संगठन ने भी स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी का सभी समर्थन करें। इस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को विजय श्री दिलाने की जिम्मेदारी सांसद, मेयर, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुखों की रहेगी।

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रचा इतिहास

बता दें कि इस चुनाव में ग्राम प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष, पंचायत सदस्य, नगर पंचायत के सभासद, नगर निगम के पार्षद, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मतदान करते हैं। उधर, भाजपा कार्यालय में सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने चुनाव तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर यूपी में भाजपा की सरकार बनवाकर इतिहास रचा है। अब जनता के प्रतिनिधियों द्वारा भी एमएलसी चुनाव के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करवानी है।



ताकि वर्ष 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प मजबूत हो। बैठक में एमएलसी प्रत्याशी डॉ. केपी श्रीवास्तव ने खुद को प्रत्याशी बनाए जाने के लिए भाजपा संगठन के साथ पीएम मोदी और योगी को धन्यवाद कहा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विभव नाथ भारती, अवधेश चंद्र गुप्ता, नरेंद्र देव पांडेय, राजेश केसरवानी, दिनेश तिवारी, रवि केसरवानी, कुुंज बिहारी मिश्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें