फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा धोखेबाजों की सरकार, बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ

विज्ञापन
रानीगंज पावर हाऊस के सामने बसपा के सम्मेलन में जुटे कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सोमवार को रानीगंज पॉवर हाउस के समीप आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य सभा सांसद अशोक बसपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि भाजपा धोखेबाजों की सरकार है। भाजपा सत्ता पाने के लिए प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। झूठा वादाकर जनता के साथ झल किया है। बेरोजगारी, महंगाई, अपराध प्रदेश में चरम पर है। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए आगे कहा कि नोटबंदी के जरिए जनता के खाते में 10- 10 लाख रूपए भी आज तक नहीं मिले। सरकारी अस्पतालों का हाल बेहाल है। अस्पतालों में मूलभूत सुविधाएं नदारत है। मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। 2022 के चुनाव में प्रदेश की जनता झूठे वादों का हिसाब करेगी। उन्होंने सपा व कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला कहा कि इन दलों की नीतियों से भी जनता वाकिफ है। सपा गुंडों की पार्टी है।
बसपा नेता अजय यादव को रानीगंज विधानसभा का प्रभारी व प्रत्याशी घोषित किया गया। इसके पूर्व बसपा अजय यादव ने राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ का स्वागत किया। अध्यक्षता अशोक गौतम व संचालन जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम ने किया। इस अवसर पर अमरेंद्र बहादुर, डा. रामसमाज गौतम, विनोद सोनी, राकेश यादव, मतलूब अली, केशव भारती, पूजा पाल आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

सड़क पर खड़े वाहनों का हुआ ऑनलाइन चालान
बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए लोगों ने सड़कों पर अपने वाहन खड़े कर रखे थे। जिससे आवागमन में असुविधा हो रही थी। पुलिस वाहनों को ऑनलाइन चालान भी किया।

रानीगंज पावर हाऊस के सामने बसपा के सम्मेलन में बोलते राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें