कांंशीराम ने कांग्रेस को किया कमजोर
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि मैं पंजाब से आया हूं। वहां से कांशीराम सांसद हुए थे, जिनका कांग्रेस को कमजोर करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। सोम प्रकाश ने केंद्र सरकार के अलावा योगी सरकार की भी खुलकर तारीफ की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश बदल रहा है।
काम के सिलसिले में पहले यहां से लोग पंजाब जाया करते थे लेकिन अब पंजाब के लोगों की नजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर है। पंजाब के लोग यहां उद्योग लगाने के लिए आ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ को पंजाब के लोग उम्मीदों के रूप में देख रहे हैं। सोम प्रकाश ने दावा किया कि केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। अपील की कि अबकी जीत और बड़ी होनी चाहिए। इसमें अनुसूचित जाति के लोगाें की बड़ी भागीदारी होनी चाहिए।
विरासत संवारने के साथ हो रहा विकास
प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि देश और प्रदेश बदल रहा है। अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर आदि का जिक्र करते हुए नंदी ने कहा कि सरकार विरासत को संवारने के साथ विकास को आगे बढ़ा रही है।
भाजपा में हो रहा सर्वसमाज का विकास
प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि भाजपा सरकार में अनुसूचित जाति के लोगों का सबसे अधिक और वास्तविक विकास हो रहा है। समाज के लिए कई योजनाएंं चल रही हैं। इसके विपरीत पूर्ववर्ती सरकारों में समाज के लोगों को सिर्फ वोटबैंक के रूप में देखा गया। असीम अरुण ने कहा कि सपा हमेशा से समाज के लोगों तथा नेताओं अपमानित करती रही है।
उत्थान के साथ बढ़ा सम्मान
प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश पासी ने भी 2024 में भाजपा के समर्थन में उतरने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों से पहले सिर्फ वोट मांगा जाता था। कोई विकास नहीं हुआ। इस सरकार में अनुसूचित जाति के लोेगों के उत्थान के साथ सम्मान बढ़ाने का भी काम हो रहा है।