फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाइक सवार लुटेरे 72 घंटे बाद भी पकड़ से दूर

Mon, 18 May 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मांडा थाना के हेमपुर गांव के सामने महिला से पर्स झपटने के आरोपी बाइक सवार लुटेरे अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर हैं। घटना के 72 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन

मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया गांव निवासी पीड़ित सोनू यादव की ओर से डायल 112 को सूचना दिए जाने के बाद जिगना थाना प्रभारी अविनाश प्रकाश राय ने जांच शुरू की, तो मामला मांडा थाना क्षेत्र का निकला। इसके बाद मांडा के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा ने मौके का मुआयना किया था। भारतगंज प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि घटना जिगना थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन

पीड़ित निशा का मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें सौंप दिया गया था। मामले में तहरीर नहीं मिली है। आगे की कार्रवाई थाना जिगना जनपद मिर्जापुर की पुलिस करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें