मंसूराबाद के सिंघापुर में शिव पुराण महायज्ञ में श्रोताओं को कथा का रसपान कराती अयोध्या पधारी क
सिंघापुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय शिव पुराण महायज्ञ के छठे दिन रविवार को अयोध्या बड़ी छावनी से पधारीं कथा वाचक गंगा साध्वी ने भगवान शिव और माता पार्वती के दांपत्य जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों की सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर उनके जीवन के कष्टों को दूर करते हैं और सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। मौके पर राम लौटन दास महाराज, साधु शरण महाराज, यज्ञाचार्य दीना नाथ मिश्र, महंत छठुठू, गंगा चरण दास, जीत लाल यादव, रवि पटेल आदि रहे।