फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ मेंस में 95 फीसदी अभ्यर्थी शामिल, 309 पदों पर भर्ती के लिए तीन जिलों में आयोजित की गई परीक्षा

Mon, 07 Dec 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : बीईओ की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के 309 पदों पर भर्ती के लिए रविवार को आयोजित मुख्य परीक्षा में 94.96 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा तीन जनपदों प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद के 10 केंद्रों में आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएएसी) मुख्य परीक्षा के आधार पर अंतिम चयन परिणाम जारी करेगा। इसमें इंटरव्यू नहीं होगा।
विज्ञापन


बीआईओ-2019 की मुख्य परीक्षा रविवार को दो पालियों सुबह 9.30 से 12.30 बजे और अपराह्न दो से पांच बजे तक आयोजित की गई। पहली पाली में सामान्य अध्ययन और दूसरी पाली में सामान्य हिंदी/निबंध की परीक्षा थी। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 4385 अभ्यथ्र्थी पंजीकृत थे और इनमें से 4164 अभ्यर्थी उपस्थिति रहे। प्रयागराज के पांच केंद्रों में आयोजित मुख्य परीक्षा के लिए 2046 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।

प्रथम पाली में 1973 एवं द्वितीय पाली में 1964 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लखनऊ स्थित आयोग के कैंप कार्यालय में तीन केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। इन केंद्रों में परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 1637 थी। इनमें प्रथम पाली में 1542 और द्वितीय पाली में 1537 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, गाजियाबाद के दो केंद्रों में परीक्षा के लिए पंजीकृत 702 अभ्यर्थियों में से पहली पाली में 667 और दूसरी पाली में 663 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें