फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जमीन की खरीद फरोख्त में लाखों की हुई स्टांप चोरी, प्रशासन ने कुर्क की जमीन

Sat, 27 Jul 2024 12:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्टांप शुल्क की चोरी मामले में पिछले छह साल से राजस्व विभाग की ओर से कंपनी के निदेशक को नोटिस भेजा जा रहा था, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। फूलपुर तहसील की राजस्व टीम के मुताबिक जौनपुर के सिपाह मुंगरा बादशाहपुर निवासी इमरान अख्तर पुत्र नजमुल हक स्मार्ट विजन इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक है।
विज्ञापन
स्टांप चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाके की शेरडीह ग्राम पंचायत में करोड़ों की जमीन की खरीद- फरोख्त मामले में लाखों रुपये की स्टांप शुल्क चोरी का मामला सामने आया है। जौनपुर के मछलीशहर की स्मार्ट विजन इन्फ्राटेक कंपनी शेरडीह गांव में करोड़ों रुपये की जमीन खरीदकर प्लाटिंग कर रही थी। जमीन का बैनामा कराए जाने के दौरान लाखों रुपये की स्टांप शुल्क चोरी पकड़ी गई। शनिवार को थाना दिवस पर डीएम नवनीत सिंह चहल के आदेश पर फूलपुर तहसील की राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में इस जमीन को कुर्क कर लिया। कुर्क की गई इस जमीन काे अब नीलाम किया जाएगा।

विज्ञापन


स्टांप शुल्क की चोरी मामले में पिछले छह साल से राजस्व विभाग की ओर से कंपनी के निदेशक को नोटिस भेजा जा रहा था, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। फूलपुर तहसील की राजस्व टीम के मुताबिक जौनपुर के सिपाह मुंगरा बादशाहपुर निवासी इमरान अख्तर पुत्र नजमुल हक स्मार्ट विजन इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक है। उसने वर्ष 2018 में झूंसी के शेरडीह गांव में प्लाटिंग के लिए 2.11 बीघा जमीन खरीदी थी।

इस दौरान जमीन की खरीद- फरोख्त में 37.46 लाख, 750 रुपये की स्टांप शुल्क की चोरी पकड़ी गई। राजस्व विभाग की ओर से निदेशक इमरान को बार-बार भेजे गए नोटिस का जवाब न मिलने पर लाखों रुपये की स्टांप शुल्क चोरी की रकम में प्रति माह डेढ़ प्रतिशत ब्याज भी निर्धारित किया गया। मौजूदा समय ब्याज को जोड़कर यह रकम 90 लाख रुपये पहुंच गई है। रकम अदा न करने पर डीएम ने इस जमीन को कुर्क करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


इस जमीन की कीमत 1.50 करोड़ रुपये आंकी गई है। शनिवार को थाना दिवस पर फूलपुर तहसील के नायब तहसीलदार रवींद्र रावत, लेखपाल मनीष कुमार यादव और अखिलेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में राजस्व टीम झूंसी पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और जमीन को कुर्क कर लिया गया। नायब तहसीलदार रवींद्र रावत ने बताया कि जमीन को कुर्क करने के बाद अब इसकी नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी।

 

विज्ञापन

बीघे में खरीदी गई जमीन की वर्गगज में की गई प्लाटिंग

जमीन का कारोबार करने वाली स्मार्ट विजन इन्फ्राटेक कंपनी शेरडीह के काश्तकारों से बीघे में जमीन खरीदकर वर्गगज मेंं प्लाटिंग रही थी। यानी कुछ लाख में खरीदी गई जमीन को वर्गगज में बेचकर करोड़ों रुपये कमाने की तैयारी थी। यहां पर सात से आठ लोगों ने 10 से 12 हजार वर्गगज में प्लाट खरीदकर अपनी बाउंड्री भी बना रखी है। लेकिन, उन्हें क्या पता कि जो जमीन उन्होंने अपने जीवन की गाढ़ी कमाई से खरीदी है, उसकी खरीद में लाखों के स्टांप शुल्क की चोरी की गई है। ऐसे लोगों की जमीन भी अब नीलामी की प्रक्रिया में आ गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें