फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : बीड़ी निर्माता फैक्टरी संचालक ने जमा किए 40 लाख रुपये, अभी और भी लग सकता है जुर्माना

Fri, 16 Feb 2024 11:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ज्वाइंट कमिश्नर अशोक कुमार सिंह और शक्ति प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई प्रयागराज में सात एवं सुल्तानपुर में एक स्थान पर हुई। इस दौरान टैक्स चोरी से जुड़ी तमाम अनियमितताएं सामने आईं। बुधवार को वसंत पंचमी का अवकाश होने की वजह से कागजों की जांच मंगलवार के बाद बृहस्पतिवार को भी हुई।
विज्ञापन
500 note rupees new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य वाणिज्य कर विभाग टीम की ओर से मंगलवार को बीड़ी कारोबारी की फैक्टरी व गोदाम में मारे गए छापे के बाद संबंधित फैक्टरी संचालक ने 40 लाख रुपये विभाग में आकर जमा किए हैं। अफसरों का कहना है कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। इसलिए संबंधित फैक्टरी संचालक को अभी और भी जुर्माना देना पड़ सकता है।

विज्ञापन


ज्वाइंट कमिश्नर अशोक कुमार सिंह और शक्ति प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई प्रयागराज में सात एवं सुल्तानपुर में एक स्थान पर हुई। इस दौरान टैक्स चोरी से जुड़ी तमाम अनियमितताएं सामने आईं। बुधवार को वसंत पंचमी का अवकाश होने की वजह से कागजों की जांच मंगलवार के बाद बृहस्पतिवार को भी हुई। पहले से ही अंदेशा लगाया जा रहा था कि संबंधित बीड़ी निर्माता फैक्टरी संचालक को 50 लाख तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। ज्वाइंट कमिश्नर अशोक कुमार सिंह ने कहा है कि अभी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें