फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव : हाईकोर्ट के चारों ओर पांच सौ मीटर तक प्रचार पर रोक, उल्लंघन करने वालों का रद्द होगा नामांकन

Thu, 11 Nov 2021 10:55 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर गहमा गहमी बढ़ गई है। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में एल्डर कमेटी ने हाईकोर्ट परिसर से 500 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के प्रचार प्रसार पर रोक लगा दी है। साथ ही इसका क।ड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है निर्देशों का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


चुनाव के मद्देनजर नामांकन के दूसरे दिन तक कुल 134 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिया अपने पर्चे दाखिल किए हैं । अध्यक्ष पद पर छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पांच, जबकि महासचिव पद के लिए 4 उम्मीदवार अब तक मैदान में आ चुके हैं। नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद पर नामांकन करने वालों में अशोक कुमार सिंह, आईके चतुर्वेदी , अतुल कुमार पांडे, बीडी पांडे तथा रामअवतार वर्मा शामिल थे। एक प्रत्याशी राधाकांत ओझा पहले दिन ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

इसी प्रकार से महासचिव पद के लिए बिंदेश्वरी प्रसाद और एसडी सिंह जादौन ने पर्चे दाखिल किए। इस पद पर अब कुल चार उम्मीदवार मैदान में है। एल्डर कमेटी के सदस्य अनिल तिवारी ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश के क्रम में हाईकोर्ट परिसर के चारों ओर 500 मीटर की दूरी तक किसी भी प्रकार का पोस्टर, बैनर, होर्डिंग लगाना अथवा चुनाव कार्यालय बनाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। एल्डर कमेटी का कहना है कि रोक के बावजूद तमाम प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार सामग्री हटाई नहीं है । ऐसे लोगों का नामांकन निरस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें