फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा पासी ने भाई समेत मिलकर जमीन कब्जाई, मुकदमा

विज्ञापन
Bacha Pasi occupied the land together with his brother, sued
विज्ञापन
प्रयागराज। जिले के चिह्नित माफिया में शुमार बच्चा पासी पर अपने भाई व साथियों संग मिलकर जबरन जमीन कब्जाने का आरोप लगा है। उसके ही मोहल्ले में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र कुमार ने यह आरोप लगाते हुए धूमनगंज थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

नरेंद्र नीवा के रम्मन का पूरा का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि वह और उसके दो भाई रम्मन का पूरा में रहते हैं। वहीं पर उनकी एक पैतृक जमीन है। इस जमीन पर उसकी मां का नाम दर्ज है। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया है कि हाल ही में उसकी मां का निधन हो गया। आरोप है कि परिवार के लोग तेरहवीं आदि में व्यस्त थे, तभी बच्चा पासी ने अपने भाई मुन्ना व साथियों संग मिलकर उक्त जमीन पर खुदाई का काम शुरू करवा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर मना किया तो आरोपियों ने गालीगलौज की।
साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि मौजूदा पार्षद बच्चा पासी बलपूर्वक लोगों की जमीन कब्जा करने का काम करता है। भुक्तभोगी ने मामले से संबंधित शिकायती पत्र डीएम, एसएसपी के साथ ही सीएम को भी भेजी है। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें