सहारनपुर में गिरफ्तार किए जाने के दौरान आरोपी चंदन से 11 सिम, तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए थे। अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने वहां किस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल धमकी देने में किया था। उसके मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई जा रही है।
खुद को मंत्री का निजी सचिव (पीएस) बताकर एसीपी व एसएचओ को धमकी देने वाले का कैंट पुलिस बी वारंट बनवाएगी। इसके बाद उसे कोर्ट में तलब कराकर मुकदमे में रिमांड बनवाया जाएगा। इसके लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि सहारनपुर में गिरफ्तार किए जाने के दौरान आरोपी चंदन से 11 सिम, तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए थे। अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने वहां किस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल धमकी देने में किया था। उसके मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई जा रही है। मुकदमे से लिंक मिलते ही उसका बी वारंट बनवाने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। बी वारंट बनने पर उसे प्रयागराज लाकर कोर्ट में तलब कराया जाएगा और फिर कैंट पुलिस अपने मुकदमे में भी रिमांड बनवाएगी।
कैंट प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि विवेचना चल रही है। जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि एसएचओ कैंट को अज्ञात नंबर से कॉल कर वर्दी उतरवाने और घर पर बुलडोजर चलवाने की धमकी दी गई। इसी नंबर से खुद को मंत्री का पीएस बताते हुए एसीपी को भी एक मुकदमे के संबंध में फोन किया गया। आरोपी देवरिया के थाना-लार बनकटा का रहने वाला है।