फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि एवं कॉलेजों में प्रवेश

विज्ञापन
AU admission
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में नौ अगस्त को बीएससी और जगत तारन (जेटी) गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए में प्रवेश लिए जाएंगे। एडीसी में बीएससी में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 125 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 115 या अधिक, ईडब्ल्यूएस में 110 या अधिक एवं एससी वर्ग में 80 या अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सुबह नौ बजे कीडगंज परिसर में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन

वहीं, जगत तारन में बीए में प्रवेश के लिए 75 या अधिक अंक पाने वाली छात्राओं को शुक्रवार सुबह नौ बजे रिपोर्ट करना है। कॉलेज में दर्शनशास्त्र, संस्कृत, शिक्षाशास्त्र, संगीत गायन/तबला विषयों में कुछ सीटें खाली हैं। उधर, केपी ट्रेेनिंग कॉलेज में बीएड प्रवेश के लिए दिव्यांग वर्ग की दूसरी, विज्ञान में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की तीसरी और कला में ओबीसी के अभ्यर्थियों की चौथी सूची जारी कर दी गई है। दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को नौ अगस्त और कला एवं विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों को 13 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक वांछित अभिलेखों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है। वहीं, आर्य कल्नया डिग्री कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष में एससी, एसटी वर्ग में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए संबंधित वर्ग की छात्राओं को शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक कॉलेज में संपर्क करने को कहा गया है।
पीजी प्रवेश
इविवि
- अर्थशास्त्र में नौ अगस्त को दोपहर 12.30 बजे 110 या अधिक ओबीसी, 50 या अधिक एससी, 110 या अधिक ईडब्ल्यूएस, 138.7 या अधिक नॉन सब्जेक्ट, सभी अभ्यर्थी एसटी, शिक्षक/कर्मचारी आश्रित, दिव्यांग, स्पोर्ट्स कोटा
विज्ञापन

- भूगोल में नौ अगस्त को सुबह 11 बजे 130 या अधिक ओबीसी, 120 या अधिक ईडब्लयूएस, 98 या अधिक एससी
- रसायन विज्ञान में नौ अगस्त को सुबह 10 बजे 127.80 या अधिक ओबीसी, 93 या अधिक एससी
- कृषि रसायन विज्ञान में नौ अगस्त को सुबह 10 बजे प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी एससी अभ्यर्थी
- प्राचीन इतिहास में नौ अगस्त को सुबह 11 बजे 148 या अधिक अनारक्षित, 119 या अधिक ओबीसी, 107 या अधिक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी स्पोर्ट्स कोटा
- हिंदी में नौ अगस्त को सुबह 11 बजे 141 से 138 अंक तक अनारक्षित, 141 से 100 अंक तक ओबीसी, 141 से 108 तक ईब्डल्यूएस
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज
- प्राचीन इतिहास, रक्षा अध्ययन, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, भूगोल, हिंदी, मध्यकालीन इतिहास, पेंटिंग, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, उर्दू, वाणिज्य, गणित, भौतिक विज्ञान में नौ अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश लिए जाएंगे।
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
- प्राचीन इतिहस, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, रक्षा अध्ययन, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिंदी, मनोविज्ञान में नौ अगस्त को सुबह 11 बजे से दाखिले होंगे।
श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय
- हिंदी, प्राचीन इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, रक्षा अध्ययन, प्राणि विज्ञान, रसायन विज्ञान, वाणिज्य में नौ अगस्त को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक प्रवेश के लिए जाएंगे।
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- अर्थशास्त्र, संस्क्ृत, भूगोल, हिंदी में नौ अगस्त को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक पीजीएटी-2019 में शामिल सभी छात्राओं के प्रवेश लिए जाएंगे।
आर्यकन्या उिग्री कॉलेज
- राजनीतिशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, संगीत, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत में नौ अगस्त को सुबह 11 बजे से पीजीएटी-2019 में शामिल सभी छात्राओं के प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें