घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को आयोजित शादी समारोह में सम्मिलित होने आई सात साल की बच्ची को उसी गांव का एक युवक मुंह दबाकर पास के अरहर के खेत में खींच ले गया। युवक ने बच्ची से जबरदस्ती करने का प्रयास किया तो रोने चिल्लाने लगी। उधर से गुजर रही महिला ने खेत में बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मचाया तो लोग दौड़े।
विज्ञापन
देखा तो खेत में बच्ची बेसुध पड़ी थी, लोगों को आता देख आरोपी युवक फरार हो गया था। बेहोश बच्ची को परिजनों ने पास के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। आरोपी युवक की गांव में दबंगई है जिसके डर से परिजनों ने मामले की पुलिस में शिकायत तक नहीं की। घटना को लेकर संबंधित गांव के लोगों में आरोपी के प्रति आक्रोश है। संवाद