फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में वारदात : चौकी केे सामने युवती को कार में अगवा करने की कोशिश

Sat, 02 Jul 2022 05:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

युवती शाहगंज की रहने वाली है। वह शुक्रवार रात नौ बजे के करीब अपनी एक सहेली के साथ जंक्शन से लौट रही थी। अभी वह काटजू रोड पर समीरा होटल केपास पहुंची थी कि तभी वहां सफेद रंग की वैगन आरकार में में सवार तीन युवकों ने उस पर छींटाकशी शुरू कर दी।
विज्ञापन
युवती के अपहरण का प्रयास। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहगंज में पुलिस चौकी के पास एक सनसनीखेज घटना हुई। यहां युवती को सरेआम कार में खींचकर अगवा करने की कोशिश की गई। वह अपनी एक सहेली के साथ जंक्शन की ओर जा रही थी तभी काटजू रोड पर यह घटना हुई। शोरगुल मचने पर आसपास के लोग जुटे तो दो युवक भाग निकले, जबकि उनका एक साथी पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। साथ ही कार को भी कब्जे में ले लिया। देर रात तक उससे पूछताछ जारी थी।

विज्ञापन



युवती शाहगंज की रहने वाली है। वह शुक्रवार रात नौ बजे के करीब अपनी एक सहेली के साथ जंक्शन से लौट रही थी। अभी वह काटजू रोड पर समीरा होटल केपास पहुंची थी कि तभी वहां सफेद रंग की वैगन आरकार में में सवार तीन युवकों ने उस पर छींटाकशी शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो एक युवक ने हाथ पकड़कर उसे कार के भीतर खींचने की कोशिश की। युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। इस पर कार से निकलकर दो युवक भाग निकले, लेकिन उनका साथी पकड़ लिया गया।

विज्ञापन

कार में शराब की बोतल भी मिली। खास बात यह है कि जिस जगह पर घटना हुई, उसके सामने ही पुलिस चौकी भी स्थित है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और युवक को कार समेत थाने लाई। युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि तीनों युवक नशे में धुत थे। उधर थाने में पूछताछ के दौरान पता चला कि युवक बलुआघाट, अतरसुइया सुनील कुमार मिश्र है। उसके दो साथियों के बारे में पूछताछ चलती रही। शाहगंज एसओ अरविंद कुमार राय ने बताया कि युवती ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।  


शराबियों का लगता है जमघट
घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम होते ही काटजू रोड पर शराबियों का जमघट लगना शुरू हो जाता है। कार में बैठकर मनबढ़ युवक यहां शराब पीते हैं और युवतियों पर छींटाकशी करते हैं। विरोध करने पर लड़ने पर उतारू हो जाते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि पुलिस सक्रियता से गश्त करे, जिससे इन घटनाओं पर लगाम लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें