फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में आतंकी मॉड्यूल की तलाश में 14 घंटे तक चला ऑपरेशन, एक आरोपी को लेकर एटीएस दिल्ली रवाना

Wed, 15 Sep 2021 04:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सूत्रों का कहना है कि एटीएस की टीम भोर में ही शहर आ गई थी। सुबह छह बजे के करीब टीम स्थानीय पुलिस को लेकर करेली इलाके में छापा मारने पहुंच गई। हालांकि पुलिसकर्मियों को इस पूरे ऑपरेशन से दूर रखा गया। पुलिस को सिर्फ यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी कि एटीएस की कार्रवाई में किसी तरह का खलल न पड़े।
विज्ञापन
एटीएस डेमो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद सनसनी फैल गई। इस दौरान दौरान एंटी टेररिस्ट(एटीएस) की टीम आठ घंटे तक सर्च ऑपरेशन में जुटी रही, जिसे लेकर करेली से नैनी तक हलचल मची रही । पहले एटीएस की टीम जीशान की तलाश में इधर से उधर छापा मारती रही। बाद में उसके मिलने पर नैनी में पहुंचकर सर्च अभियान चलाया और तब जाकर आईईडी डिवाइस बरामद हुई। रात आठ बजे के करीब टीम जीशान को लेकर दिल्ली रवाना हो गई।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एटीएस की टीम भोर में ही शहर आ गई थी। सुबह छह बजे के करीब टीम स्थानीय पुलिस को लेकर करेली इलाके में छापा मारने पहुंच गई। हालांकि पुलिसकर्मियों को इस पूरे ऑपरेशन से दूर रखा गया। पुलिस को सिर्फ यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी कि एटीएस की कार्रवाई में किसी तरह का खलल न पड़े। टीम ने सबसे पहले वसीहाबाद स्थित मदरसा संचालक मुफ्ती सैफुर्रहमान के घर पर छापा मारा। वहां घंटों जांच पड़ताल चलती रही और इसी दौरान टीम के कुछ सदस्यों ने 60 फीट रोड पर पहुंचकर एक घर में छापा मारा। घर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली और वहां मौजूद परिजनों से पूछताछ की। मौके से बरामद कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए।

इसकेबाद इसी टीम ने तिरंगा चौराहे के पास पहुंचकर एक घर के सदस्यों व दुकान संचालक से पूछताछ की। उन्हें कुछ लोगों की तस्वीरें दिखाईं और उनके बारे में पूछताछ की। इसकेबाद कुछ दूर पर रहने वाले उबैदुर को हिरासत में ले लिया। करीब एक घंटे तक पूछताछ के बाद टीम फिर से वसीहाबाद स्थित मदरसा संचालक के घर आ गई। जांच पड़ताल के दौरान ही टीम ने मदरसे में भी तलाशी ली। बगल में ही रहने वाले मदरसा संचालक के घर पहुंचकर भी पूछताछ की।

अचानक बढ़ी हलचल, टीम पहुंची करेली
मदरसा संचालक मुफ्ती से घंटों जांच पड़ताल के बाद दोपहर में अचानक वसीहाबाद में हलचल तेज हो गई। जिसके बाद एटीएस की टीम के कुछ सदस्य करेली के सी ब्लॉक में पहुंच गए। वहां पहुंचकर टीम जीशान के घर पहुंची और पूछताछ के बाद उसे हिरासत में ले लिया। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में उससे मिली जानकारी के आधार पर ही टीम उसे लेकर नैनी के लिए रवाना हो गई। जहां डांडी में पहुंचकर मकसूराबाद मोहल्ले में स्थित पोल्ट्री फार्म से आईईडी डिवाइस व अन्य चीजें बरामद की।

बीडीडीएस की टीम ने की डिवाइस की जांच
आईईडी डिवाइस मिलने के बाद मौके पर बीडीडीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड) की टीम भी बुलाई गई। टीम ने मौकेपर पहुंचकर डिवाइस की पड़ताल की। साथ ही उसके सारे कनेक्टर भी निष्क्रिय कर दिए। मौके से मिले अन्य सामान की भी जांच की। बीडीडीएस टीम की जांच के बाद एटीएस जीशान व मौके से मिले अन्य सामान लेकर रात आठ बजे के करीब दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इससे पहले डिवाइस बरामद होने की जानकारी पर एटीएस के आला अफसर भी मौकेपर पहुंचे। 

पुलिस को भी एटीएस के आने के बाद दी जानकारी
आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के इस ऑपरेशन को बेहद गोपनीय रखा गया। हाल यह रहा कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगने दी गई। यहां तक कि एटीएस के शहर में आने के बाद ही स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। कार्रवाई के दौरान भी पुलिस को जांचस्थल से दूर ही रखा गया। हाल यह रहा कि कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों को भीतर आने से भी मना कर दिया गया था। नाम न छापने की शर्त पर कुछ पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्हें सिर्फ यह बताया जाता रहा कि अब फलां जगह चलना है। इसके अलावा अन्य कोई भी जानकारी उनसे साझा नहीं की गई। 
विज्ञापन

एटीएस के आने की सूचना पर सहमे रहे स्थानीय लोग
उधर इस पूरे ऑपरेशन के दौरान करेली से नैनी तक सनसनी फैली रही। करेली में बहुत से लोगों की नींद भी नहीं खुली थी कि तभी भारी फोर्स पहुंच गई,जिसे देख लोग सहम गए। दोपहर तब जब यह बात फैली कि एटीएस किसी बड़े ऑपरेशन को अंजाम देने पहुंची है तो उनके चेहरे की हवाइयां उड़ने लगीं, जिसके बाद लोग घरों में ही कैद रहे। उधर नैनी के डांडी में एटीएस टीम के पहुंचने के बाद पहले तो बहुत देर तक लोगों को जानकारी ही नहीं हुई। बाद में एटीएस के आने की बात पता चलने पर लोग स्तब्ध रह गए। यहां भी जिस पोल्ट्री फार्म से आईईडी डिवाइस बरामद की गई, उसके दोनों ओर के रास्तों पर काफी दूर ही बैरिकेडिंग कर दी गई थी। पुलिसकर्मियों को कड़ी हिदायत दी गई थी कि किसी को भी पोल्ट्रीफार्म तक न आने दिया जाए। जब तक एटीएस की टीम मौके से रवाना नहीं हो गई, लोग सहमे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें