16 थी विक्रेताओं की संख्या, नकद में दी थी रकम
हूबलाल ने पुलिस को बताया कि कुल 16 आराजी की लगभग 25 बीघा जमीन का बैनामा अतीक ने उसके नाम कराया था। इन सभी 16 विक्रेताओं को अतीक ने नकद में पैसा दिया था। सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में मानपुर गांव निवासी धीरेंद्र सिंह व राशिद निवासी पिपरी से भी पूछताछ की गई। जिस पर उन्होंने हूबलाल को असद कालिया से मिलवाने और फिर अतीक अहमद के घर ले जाने की बात बताई।
बीपीएल कार्ड धारक है हूबलाल
हूबलाल ने पुलिस को यह भी बताया कि वह बीपीएल कार्ड धारक है। उसकी पत्नी कमला देवी के नाम से राशन कार्ड बना है। पिता के नाम से छह बिस्वा जमीन थी जो तीन भाइयों में बराबर बांटी गई। इस तरह से वह सिर्फ दो बिस्वा पैतृक जमीन का मालिक है। उसने यह भी बयान किया कि उसकी आर्थिक स्थिति कभी ऐसी नहीं रही कि वह करोड़ों की संपत्ति खरीद सके।