पुलिस जेल में जाकर दर्ज करेगी बयान
रिमांड मंजूर होने के बाद पुलिस अब जल्द ही कोर्ट की अनुमति से बंदायू जेल में जाकर सद्दाम का बयान दर्ज करेगी। इसके बाद मुकदमे में आगे की कार्रवाई की जाएगी। सद्दाम अशरफ की पत्नी जैनब का चौथे नंबर का भाई है। बरेली पुलिस ने हाल में ही उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। अपने जीजा अशरफ के जेल जाने के बाद अवैध वसूली, प्लाटिंग, जमीन कब्जाने जैसे काम सद्दाम के इशारे पर ही गुर्गे अंजाम देते थे। प्रयागराज पुलिस उमेशपाल हत्याकांड में भी उसकी भूमिका की जांच में जुटी है।
जैनब, मुतवल्ली समेत तीन फरार
इस मामले में कुल सात लोग नामजद हैं। इनमें से अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी, मुतवल्ली असियम व उसकी पत्नी जिन्नत फरार हैं। मुकदमे के तीन अन्य आरोपी अशरफ के एक अन्य साले जैद मास्टर, तारिक व हटवा गांव के हिस्ट्रीशीटर प्रधान शिवली को अग्रिम जमानत मिली हुई है। फिलहाल उन्होंने नोटिस देने के बाद भी बयान नहीं दर्ज कराया है, ऐसे में पुलिस उनकी अग्रिम जमानत निरस्त कराने की भी कार्रवाई में जुटी है।