अतीक के शूटर तोता की संपत्ति कुर्क करती पुलिस।
- फोटो : prayagraj
अतीक अहमद के शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता की 14 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क कर दी गई। पुलिस ने कसारी मसारी स्थित इन संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया। साथ ही संपत्तियों पर नोटिस बोर्ड भी चस्पा कराया कि संबंधित संपत्तियों पर अतिक्रमण करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गैंगस्टर के मामलों में नामजद अतीक गिरोह के सदस्यों पर इन दिनों कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों अशरफ, माजिद व अकबर के खिलाफ कार्रवाई की गई। शुक्रवार को अतीक के शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता की 70 बिस्वा जमीन को कुर्क किया गया। पुलिस का दावा है कि तोता ने यह संपत्ति अपराध के जरिए अर्जित की। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल में जिलाधिकारी की ओर से इन संपत्तियों को कुर्क करने संबंधी अनुमति प्रदान की गई थी।