बैरहना में नए पुल के पास स्थित 32 हजार केवी लाइन के विद्युत टॉवर पर चढ़े युवक ने पुलिस को दिन भर छकाया। करीब छह घंटे बाद उसे नीचे उतारा जा सका और तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। कोरंाव निवासी सौरभ तिवारी 30 मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब नए पुल के पास 40 फीट ऊंचे विद्युत टॉवर पर चढ़ गया।
ट्रांसमीशन विभाग के इस टावर से शहर के आधे हिस्से को बिजली की आपूर्ति की जाती है. मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके तत्काल इलाके की बिजली कटवा दी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। सूचना पर दमकर विभाग के लोग भी पहुंच गए और अपने स्तर से युवक से नीचे उतरने का इशारा करने लगे लेकिन युवक उतरने को राजी नहीं है।
अधिकारियों के लगातार चिल्लाने के बावजूद युवक कोई जवाब नहीं दे रहा है। इससे परेशानी और भी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। हमेशा वह इसी तरह की हरकत करता रहता है।