बेटियों को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में मातृशक्ति की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज से जाति वर्ग के भेद को खत्म करना ही संघ का लक्ष्य है। हिंदू हैं, हिंदू रहें, इसके लिए सभी को प्रेरित करना होगा। होसबाले ने इस दौरान मतांतरण और बाहरी घुसपैठ जैसे दुष्चक्र के कारण जनसंख्या असंतुलन पर भी चिंता भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मतांतरण होने से हिंदुओं की संख्या कम हो रही है। देश के कई हिस्सों में मतांतरण की साजिश चल रही है। कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ भी हो रही है।
बृहस्पतिवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर गौहनियां में बने हेलीपैड पर करीब 12.35 बजे उतरेगा। वहां से वह नर्सिंग एंड फार्मेसी, इंस्टीट्यूट जाएंगे, जहां उनकी मोहन भागवत से मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री करीब सवा घंटे वहां रहेंगे। फिर वहीं से सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।