फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात : रेस्टोरेंट में बीए के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या

Wed, 19 Oct 2022 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मृतक के पिता की ओर से मामले में तहरीर देकर चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तहरीर में उसने बताया है कि खाना खाकर बेटा घर से निकला ही था कि कुछ देर बाद सूचना मिली कि घर के पास स्थित कैफे में उसे कुछ लोग मारपीट रहे हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : श्याम कृष्ण द्विवेदी उर्फ उत्तम। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरांव के पड़रिया कस्बे में बीए के छात्र श्याम कृष्ण द्विवेदी उर्फ उत्तम की रेस्टोरेंट के भीतर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि रेस्टारेंट संचालक ने अपने चचेरे भाई संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया और भाग निकला। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पड़रिया निवासी रामबली द्विवेदी नगर पंचायत में सीनियर क्लर्क पद से रिटायर हैं। उनके तीन बेटों में छोटा उत्तम बीए की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब वह घर से 200 मीटर दूर स्थित रॉयल ब्ल्यू स्टार कैफे में गया था। 

विज्ञापन



इसी दौरान वहां हुए विवाद में चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस और फिर परिजन भी आ गए। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव मर्चरी भेजना चाहा तो परिजनों ने विरोध कर दिया। इससे हंगामा होने लगा। अफसरों ने उन्हें समझाया और तब जाकर लोग शांत हुए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इससे पहले रेस्टोरेंट में मिली मीना सिंह पत्नी दिनेश सिंह व दिनेश जायसवाल निवासी नगर पंचायत कोरांव को हिरासत में ले लिया गया। उनसे देर रात तक पूछताछ जारी रही। 

रेस्टोरेंट संचालक समेत चार पर केस
मृतक के पिता की ओर से मामले में तहरीर देकर चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तहरीर में उसने बताया है कि खाना खाकर बेटा घर से निकला ही था कि कुछ देर बाद सूचना मिली कि घर के पास स्थित कैफे में उसे कुछ लोग मारपीट रहे हैं। आरोप है कि उनके भेजने पर भाई शिवराम पहुंचा तो देखा कि गांव के ही रहने वाले व रेस्टोरेंट संचालक आयुष सिंह पुत्र दिनेश सिंह अपने चचेरे भाई मनीष सिंह उर्फ लाला संग उत्तम को पीट रहा था। दोनों ने चाकू मारकर उत्तम की हत्या कर दी। पिता मौके पर पहुंचा तो वहां संचालिका मीना व दिनेश जायसवाल मौजूद थे। आरोप लगाया कि घटना में उपरोक्त दोनों की भी संलिप्तता है। 
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ था। इसी विवाद में हत्या की गई। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। - सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार 


युवती की मौजूदगी की भी रही चर्चा
घटना को लेकर एक चर्चा यह भी रही कि विवाद किसी युवती को लेकर हुआ। घटना के दौरान वह युवती भी कैफे में मौजूद थी। विवाद शुरू होने पर वह चली गई। यह भी चर्चा रही कि उत्तम के साथ उसके दो दोस्त भी थे। लेकिन झगड़ा होता देख वह उसे छोड़कर भाग निकले। एसपी यमुनापार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें