Prayagraj News : प्रवेश पत्र न जारी होने से परेशान होकर यूपीएचईएससी कार्यालय पहुंचे दृष्टिहीन अभ्यर्थी।
- फोटो : प्रयागराज
अभ्यर्थी आयोग के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं और उनका कहना है कि सैकड़ों अभ्यर्थी एक तरह की गलती नहीं कर सकते हैं। परीक्षा कराने वाली एजेंसी के सिस्टम में ही कोई गड़बड़ी है और अपनी गलती छिपाने के लिए अभ्यर्थियों को गलत बताया जा रहा है। अभ्यर्थियों ने इस मुद्दे पर शुक्रवार को पैदल मार्च निकाला और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
अभ्यर्थियों की मांग है कि उन्हें परीक्षा में शामिल किया जाए या परीक्षा स्थगित की जाए। दूसरी ओर परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 14वें दिन भी आयोग के सामने धरना-प्रदर्शन जारी रखा। बीच सड़क धरने पर बैठने के कारण कुछ देर तक वहां जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान आयोग का मेन गेट बंद रहा और अंदर मौजूद सचिव एवं स्टाफ के अन्य लोगों की बंधक जैसी स्थिति रही। धरना-प्रदर्शन में नीरज प्रताप सिंह, कार्तिकेय, सत्यम, अभिषेक, प्रवीण, आदित्य सेन आदि शामिल रहे।
दिल्ली से परीक्षा देने पहुंचे दृष्टिहीन अभ्यर्थी
असिस्टेेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को दिल्ली से तीन दृष्टिहीन अभ्यर्थी प्रयागराज पहुंचे। उन्हें परीक्षा के दौरान पेपर हल करने के लिए एक राइटर की जरूरत है, जिसके लिए वे आयोग में जानकारी लेने आए थे। दृष्टिहीन अभ्यर्थी मुकेश ने हिंदी, शिवम ने इतिहास और श्वेता ने समाजशास्त्र विषय में आवेदन किए हैं। आयोग के सचिव कार्यालय से उन्हें बताया गया कि राइटर देने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी गई, जिसके बाद वे लौट गए।
Prayagraj News : यूपीएचईएससी कार्यालय बंद कर धरना देते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।
- फोटो : प्रयागराज