सहायक निदेशक कारखाना नितिन यादव ने मंगलवार को इस बाबत आदेश जारी किया। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि इस अवधि का उनका वेतन नहीं काटा जाएगा। इसके एवज में किसी अवकाश के दिन उनसे काम भी नहीं लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान है। वहीं मध्य प्रदेश के बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज मंडल के जिलों में सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों तथा कारखानों में नौकरी करते हैं। ये लोग मतदान में हिस्सा ले सकें, इसलिए 17 नवंबर को इन्हें अवकाश देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
सहायक निदेशक कारखाना नितिन यादव ने मंगलवार को इस बाबत आदेश जारी किया। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि इस अवधि का उनका वेतन नहीं काटा जाएगा। इसके एवज में किसी अवकाश के दिन उनसे काम भी नहीं लिया जाएगा।
उधर, प्रयागराज के डीएम नवनीत सिंह चहल ने चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश से सटे तीन किलोमीटर की परिधि में 15 नवंबर शाम छह बजे से 17 नवंबर को मतदान होने तक शराब की सभी तरह की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है। उन्होंने मतगणना के दिन यानी, तीन दिसंबर को भी इन क्षेत्रों में शराब की सभी दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है।