फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health : डेंगू, चिकनगुनिया और स्क्रब टाइफस का कहर जारी, मिले 41 नए मरीज

Wed, 15 Nov 2023 03:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह सभी मरीज कीडगंज तंबाकू वाली गली, नैनी खरकौनी, अशोक नगर, ड्रमंड रोड, अध्यापक कॉलोनी बैंक रोड व राम प्रिया रोड प्रयाग स्टेशन के हैं। इन सभी स्थानों पर जिला मलेरिया विभाग व नगर निगम के द्वारा एंटी लार्वा का छिड़काव, संदिग्ध मरीजों की जांच के साथ ही फागिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू, चिकनगुनिया और स्क्रब टाइफस का कहर लगातार जारी है। मंगलवार को 41 नए मरीज मिले, जिसमें डेंगू एलाइजा टेस्ट के छह व एनएसवन जांच के 31 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा चिकनगुनिया के तीन और स्क्रब टाइफस के एक मरीज की पहचान हुई है। एलाइजा जांच में तीन पुरुषों व तीन महिलाओं में डेंगू की पुष्टि हुई है।

यह सभी मरीज कीडगंज तंबाकू वाली गली, नैनी खरकौनी, अशोक नगर, ड्रमंड रोड, अध्यापक कॉलोनी बैंक रोड व राम प्रिया रोड प्रयाग स्टेशन के हैं। इन सभी स्थानों पर जिला मलेरिया विभाग व नगर निगम के द्वारा एंटी लार्वा का छिड़काव, संदिग्ध मरीजों की जांच के साथ ही फागिंग कराई जा रही है।

वहीं, एनएसवन के सभी मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह मरीज फाफामऊ चकिया, कर्नलगंज, यूनिवर्सिटी कैंपस, जानसेनगंज, टैगोर टाउन, त्रिवेणीपुरम झूंसी, एचआईजी कॉलोनी झूंसी, अर्श नगर धूस्सा झलवा, एडीए नैनी, मम्फोर्डगंज, पत्रकार कालोनी, सिविल लाइंस, एलनगंज, नार्थ मलाका, रसूलाबाद, एमएनएनआईटी, तेलियरगंज, अल्लापुर, रामबाग, करैली व दारागंज के हैं।

इसके अलावा चिकनगुनिया के तीन मरीज अतरसुइया, कटघर व रामबाग में मिले हैं। वहीं, स्क्रब टाइफस का एक मरीज एएनझा मार्ग जार्जटाउन में मिला है। ऐसे में लगभग पूरा शहर डेंगू, चिकनगुनिया व स्क्रब टाइफस की चपेट में है। विशेषज्ञों की मानें तो मौसम में परिवर्तन के दौरान इन बीमारियों का खतरा और भी अधिक हो जाता है। वहीं, नवंबर माह के अंत तक विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

 

ठंड बढ़ने के साथ इन बीमारियों का खतरा कम हो जाएगा। मगर नवंबर माह के अंत तक विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऐसे में फुल बांह के कपड़े पहनें और अपने घर में व आसपास पानी का जमाव न होने दें। - आनंद सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें