फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asad Encounter : बेटे के जनाजे में शामिल होने के लिए आ सकती है असद की मां शाइस्ता, सादे वेश में पुलिस अलर्ट

Sat, 15 Apr 2023 01:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन बेटे के जनाजे में शामिल हो सकती हैं। संभावना जताई जा रही है कि असद का शव झांसी से आने के बाद जनाजे में शामिल हो सकती है। शाइस्ता परवीन को उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया गया है और उस पर शूटरों की मदद करने का आरोप है।
विज्ञापन
Prayagraj News : शाइस्ता परवीन, माफिया अतीक अहमद की पत्नी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन बेटे के जनाजे में शामिल हो सकती हैं। संभावना जताई जा रही है कि असद का शव झांसी से आने के बाद जनाजे में शामिल हो सकती है। शाइस्ता परवीन को उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया गया है और उस पर शूटरों की मदद करने का आरोप है। पुलिस उसको काफी समय से खोज कर रही है, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद वह लापता हो गई है। अब बेटे का एनकाउंटर होने के बाद उसको सुपुर्द ए खाक किया जाना है। माना जा रहा है कि शाइस्ता जनाजे में हिस्सा ले सकती है।

विज्ञापन


अतीक अहमद नैनी जेल में बंद है और उसको बेटे के जनाजे में शामिल होने की अनुमति मिलेगी इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। चाचा अशरफ भी जेल में हैं। असद के चारों भाई भी जेल में या पुलिस अभिरक्षा में संरक्षण गृह में रखे गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शाइस्ता बेटे का अंतिम दर्शन करने के लिए आ सकती है। इसकी आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और सादे वेश में महिला फोर्स को तैनात किया गया है। शाइस्ता आती है तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। 

देर रात या शनिवार को सुबह आ सकता है शव
 
एनकाउंटर में मारे गए माफिया अतीक के बेटे असद का शव शुक्रवार देर रात या शनिवार की सुबह आ सकता है। असद के के फूफा उस्मान असद का शव लेने के लिए झांसी पहुंच गए हैं। कागजी कार्रवाई में कई घंटे के समय लग सकता है। इसके वह शव को लेकर प्रयागराज रवाना होंगे।







शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस और पुलिस फोर्स की भी व्यवस्था की गई है। शनिवार को सुबह शव आने के बाद ही उसको सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। इसके लिए अतीक के घर के पास स्थित कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा। इसके लिए कब्र तैयार कर लिया गया है। 

गुलाम का शव लेने के लिए नहीं पहुंचा कोई परिजन

पांच लाख के इनामी गुलाम हसन का शव लेने के लिए परिवार का कोई सदस्य झांसी नहीं पहुंचा है। परिवार के लोगों ने पहले ही कह दिया है कि वह गुलाम का शव नहीं लेंगे। हालांकि गुलाम का शव दफनाने के लिए मेहंदौरी स्थित उसके घर के पास स्थित कब्रिस्तान में कब्र खोदी गई है। यदि उसका शव लेने कोई नहीं गया तो पुलिस उसके शव को झांसी में ही दफन कर देगी। 
विज्ञापन

अतीक के घर पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा

माफिया अतीक अहमद के चकिया कसारी मसारी स्थित घर पर रिश्तेदारों और करीबियों का जमावड़ा लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को एनकाउंटर की सूचना पर ही लोग यहां पहुंचने लगे थे। भीड़ को देखते हुए पुलिस भी तैनात कर दी गई है।









शुक्रवार को उसके घर पर भारी भीड़ देखी गई। लोगों में काफी आक्रोश भी देखा गया। भारी भीड़ को देखते हुए उसके घर पर टेंट हाउस से कुर्सियां भी मंगाई गई हैं। जहां दिन भर लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें