फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकृति:  इलाहबाद विवि के पुरा छात्र ने बनाया 21 फीट ऊंचा हथौड़ा

Sun, 17 Jul 2022 12:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इविवि के दृश्य कला विभाग से वर्ष 2014-15 मूर्ति कला से एमएफए की पढ़ाई करने वाले उधम ने बैंक से चार लाख रुपये लोन लेकर इस पर काम शुरू किया था। फाइबर ग्लास और लोहे से यह हथौड़ा बनाया गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : आजाद पार्क में तैयार किया जा रहा सबसे बड़ा हथौड़ा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के पुरा छात्र उधम सिंह पटेल ने 21 फीट ऊंचा हथौड़ा बनाया है। उधम का दावा है कि सात फीट चौड़ा, सात फीट लंबा और 21 फीट ऊंचा हथौड़ा देश में अब तक कहीं नहीं बना है। हालांकि इसका हैंडल अभी बनना है। जिसके लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया गया है। पूरा होने के बाद यह हथौड़ा कंपनी बाग में विक्टोरिया मेमोरियल के बगल वाले मैदान में आम लोगों के देखने के लिए रखवा दिया जाएगा।

विज्ञापन



इविवि के दृश्य कला विभाग से वर्ष 2014-15 मूर्ति कला से एमएफए की पढ़ाई करने वाले उधम ने बैंक से चार लाख रुपये लोन लेकर इस पर काम शुरू किया था। फाइबर ग्लास और लोहे से यह हथौड़ा बनाया गया है। बकौल उधम इसे तैयार करने में बैंक से लोन में ली गई धनराशि खर्च हो चुकी है और अब वह लोन की किस्तें चुका रहे हैं। हथौड़े का 50 फीट लंबा हैंडल बनना है, जिसके लिए पीडीए में संपर्क किया गया था। वहां से आर्थिक सहयोग का आश्वासन मिला है। निर्माण पूरा होने के बाद इसे कंपनी बाग में आम लोगों के देखने के लिए रखवा दिया जाएगा।


युवा शक्ति को समर्पित की कलाकृति
उधम सिंह ने यह हथौड़ा युवा शक्ति को समर्पित किया है। उनका कहना है कि पढ़ाई के दौरान जब वह मूर्तियां बनाया करते थे तो हर कलाकृति को तैयार करने में हथौड़े का प्रयोग करना पड़ता था। यही सोचकर उन्होंने सबसे बड़ा हथौड़ा बनाने का निर्णय लिया और यह कलाकृति उन्होंने युवा शक्ति को समर्पित की।
विज्ञापन



‘उधम सिंह ने पीडीए से संपर्क किया था। उन्हें आवश्यकतानुसार आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उनकी कलाकृति कब प्रदर्शित की जाएगी, इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है।’ - अजीत कुमार सिंह, सचिव, पीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें