फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Violence : प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

Sat, 16 Jul 2022 10:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद 10 जून को हुई हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप की जमानत अर्जी पर सुनवाई टल गई है। जावेद पंप ने जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई 16 अगस्त को होनी थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : जावेद पंप। हिंसा का मुख्य आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद 10 जून को हुई हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप की जमानत अर्जी पर सुनवाई टल गई है। जावेद पंप ने जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई 16 अगस्त को होनी थी। शनिवार को जिला अदालत में हड़ताल होने के कारण अर्जी पर सुनवाई टल गई। अब 23 जुलाई को एडीजी तृतीय की अदालत में मामले की सुनवाई होगी। 

विज्ञापन



करेली और खुल्दाबाद थानाक्षेत्र के अंतर्गत सांप्रदायिक दंगे, भड़काने सहित विस्फोट, आगजनी पथराव कराके सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त कराने के आरोपी जावेद पंप के जमानत अर्जी पर सुनवाई स्थगित हो गई है। आरोपी की ओर से प्रस्तुत जमानत अर्जी पर शनिवार को अदालत में सुनवाई होनी थी। लेकिन, जिला अधिवक्ता संघ की ओर से न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 25 जुलाई की तिथि नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें