बिहार के भोजपुर जिला निवासी शशि भूषण पांडेय (43) पुत्र श्याम सुंदर पांडेय 508 सीओडी छिवकी में नायक सूबेदार के पद पर तैनात थे। शनिवार की रात करीब 12:30 बजे वह बाइक लिंक जंक्शन के पास से रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था।
रेलवे ट्रैक पार करते समय शनिवार देर रात सीओडी छिवकी में तैनात नायक सूबेदार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह बाइक लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, इसी दौरान अचानक ट्रैक में अचानक आई ट्रेन की चपेट में वह आ गए।
विज्ञापन
बिहार के भोजपुर जिला निवासी शशि भूषण पांडेय (43) पुत्र श्याम सुंदर पांडेय 508 सीओडी छिवकी में नायक सूबेदार के पद पर तैनात थे। शनिवार की रात करीब 12:30 बजे वह बाइक लिंक जंक्शन के पास से रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और बाइक भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी पर साथी कर्मचारी व सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जीआरपी नैनी भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी नैनी प्रभारी ने बताया कि मृतक नायब सूबेदार सीओडी छिवकी के अंदर बनी कॉलोनी में रहता था। एक सप्ताह पहले उन्होंने उसकी पत्नी साधना पांडेय व दोनों बेटे लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचा दिया था। सूचना पर उनकी पत्नी, बच्चे और रिश्तेदार आ गए। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।