सर्दियों में ऐसे ही हालात बने रहने की आशंका
प्रयागराज के वातावरण में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वातावरण विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुरनजीत प्रसाद बताते हैं कि तापमान में कमी आने पर प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। इसके पीछे बड़ा कारण है कि ठंड के मौसम में ऊपर की हल्की हवा वहीं रह जाती है और नीचे की भारी हवा नीचे ही रह जाती है। हालांकि, तापमान में वृद्धि के साथ ही इसमें सुधार दिखाई देने लगता है, क्योंकि नीचे की भारी हवा ऊपर उठकर हल्की हवा में मिल जाती है जिससे प्रदूषण उसमें घुल जाता है। प्रयागराज में प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण वाहनों से निकलने वाला धुआं है। सर्दियों में वाहनों से निकलने वाला धुआं ऊपर नहीं उठ पाता है। ऐसे में जहां सेंसर लगे हैं, प्रदूषण उसी के आसपास फैला रहता है। यही कारण है कि एक्यूआई का स्तर इस प्रकार दिखाई दे रहा है।